वाणी तप
अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च
यत्।
स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङ्मयं तप
उच्यते ।।
श्रीमद् भागवत गीता (17:15)
जो वाणी दूसरों के मन में क्षोभ या उद्वेग उत्पन्न न
करने वाली हो, जो सत्य हो, प्रिय हो, हितकारी हो और नियमित रूप से वेद-शास्त्रों
(सद्ग्रंथों) का अभ्यास करना हो—यही वाणी की तपस्या (वाङ्मयं तप) कही गई है।