ये चमक ये दमक

 

ये चमक ये दमक - भजन

 

ये चमक ये दमक,

फूलवन में महक,

सब कुछ सरकार तुम्ही से है I

इठला के पवन,

चूमे सैया के चरण,

बगियन में बहार तुम्ही से है ॥

 

मेरे सुख दुःख की रखते हो खबर,

मेरे सर पर साया तुम्हारा है,

मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,

मेरा बेड़ा पार तुम्ही से है,

सब कुछ सरकार तुम्ही से है ॥

 

मैं तो भूल गयी कुछ भी कहना,

तोरी प्रीत में रोवत है नैना,

रग रग में बसी है प्रीत तेरी,

अखियन में खुमार तुम्ही से है,

सब कुछ सरकार तुम्ही से है ॥

 

मेरा दिल ले लो मेरी जा ले लो,

मेरा तन ले लो मेरा मन ले लो,

मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,

जीवन श्रृंगार तुम्ही से है,

सब कुछ सरकार तुम्ही से है ॥

 

मैं तो भूल गयी सब सुख चैना,

मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,

मोरी नस नस में है प्रीत तोरी,

मेरा सब आधार तुम्ही से है,

सब कुछ सरकार तुम्ही से है ॥

 

मेरा कोई नहीं है दुनिया में,

मेरा तौल करार तुम्ही से है,

मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,

मेरा सब व्यापार तुम्ही से है,

सब कुछ सरकार तुम्ही से है ॥


Yog Prarambh Mantra