ताड़ासन
ताड़ासन क्या है :-
ताड़ासन, योग का एक आसन है जिसे पर्वत मुद्रा या ताड़ के पेड़ की मुद्रा भी कहा जाता है, यह आसन ताड़ के पेड़ की तरह स्थिर और मजबूत होने का प्रतीक है तथा शरीर को ताड़ के पेड़ की तरह लंबा करने में और शरीर को संतुलित व मजबूत बनाने में मदद करती है।
ताड़ासन करने की विधि :-
1. सर्वप्रथम सीधे खड़े हो जाएं और पैरों
के बीच थोड़ी दूरी रखें।
2. आँखों को किसी बिंदु पर केंद्रित करें।
3. दोनों हाथों को अपने शरीर के पास रखें।
4. गहरी सांस भरते हुए दोनों हाथों को सिर
के ऊपर उठाएं साथ में पैर की एड़ी भी उठाते हुए पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं।
5. इस स्थिति में थोड़ी देर रुकें।
6. सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को वापस ले
आएं।
7. इस आसन को 5-7 बार दोहराएं।
ताड़ासन करने के फायदे :
2. इससे रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और स्लिप डिस्क की समस्या नहीं होती।
3. ताड़ासन करने से घुटनों, टखनों, और जांघों में मज़बूती आती है।
4. यह आसन पाचन तंत्र को मज़बूत करता है और कब्ज़ की समस्या दूर करता है
5. ताड़ासन करने से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है।
6. इससे मन शांत होता है और तनाव व चिंता कम होती है।
7. ताड़ासन करने से ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है।
8. यह आसन छाती को फैलाता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करता है
9. ताड़ासन करने से साइटिका की समस्या में भी राहत मिलती है।
10. इससे शरीर का पोस्चर सही रहता है।
11. ताड़ासन करने से थकान दूर होती है और एनर्जी बढ़ती है।
12. यह पैर और पिंडलियों की मासपेशियों में रक्त संचार तेज करता है।
13. मेरुदण्ड के लिए भी लाभदायक है।
ताड़ासन करने के सावधानी :-
1. यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर या लो
ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो ताड़ासन करते समय अपने डॉक्टर की
सलाह लें।
2.
गर्भवती महिलाएं इस आसन को करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
3. यदि आपको कूल्हे, घुटनों या
पैरों में चोट या दर्द है, तो ताड़ासन करने से बचें।
4. इस आसन को करते समय अपने शरीर को
संतुलित रखें और जल्दबाजी न करें।
5. यदि आपको चक्कर आना या सिरदर्द होने
लगता है, तो तुरंत आसन छोड़ दें।
6. ताड़ासन करते समय अपनी साँसों पर
ध्यान केंद्रित रखें और गहरी साँस लें।
7. इस आसन को नियमित रूप से करने से
पहले योग प्रशिक्षक से मार्गदर्शन लेना उचित है। घुटनो के दर्द में यह अभ्यास नही
करेंगे।
No comments:
Post a Comment